हेमा मालिनी को चाहने वाले एक्टर की बात करें तो बस धर्मेंद्र की तस्वीर ही जेहन में आती है। लेकिन बॉलीवुड में एक सितारा और था जो बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल पर पूरी तरह फिदा था। ये एक्टर एक मंझा हुआ अभिनेता था, जो अलग-अलग फ्लेवर से सजे किरदारों में बड़े पर्द पर नजर आया। जिसने अपनी एक्टिंग से न सिर्फ दर्शकों बल्कि आलोचकों को भी अपना दीवाना बना दिया था। संजीव कुमार ने बमुश्किल 30 फिल्मों में ही काम किया। लेकिन इन फिल्मों से ही वो दर्शकों के दिलों को छू गए। संजीव कुमार जितने उम्दा कलाकार थे पढ़ाई करने के भी उतने ही शौकीन थे। लेकिन बचपन में उनके हालात बहुत जुदा थे। उन्होंने बचपन में बेहद गरीबी वाला दौर देखा। हालात ये थी कि उन्हें अपनी पढ़ाई करने के लिए मां के गहने बेचने तक की नौबत आ गई थी। लेकिन संजीव कुमार खुद इस बात के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन मां जानती थी कि संजीव पढ़ाई करना चाहते हैं। इसलिए मां ने ही उन्हें मजबूर किया और अपने गहने दिए और बेचने को कहा, जिससे संजीव कुमार की फीस भरी गई और एडमिशन करवाया जा सका। संजीव कुमार ने एक्टिंग की दुनिया में आते ही अपने हुनर से बहुत जल्दी दर्शकों को इंप्रेस कर लिया। उस दौर की शायद ही कोई ऐसी एक्ट्रेस थी जिसके साथ संजीव कुमार ने काम न किया हो। हेमा मालिनी के साथ उन्होंने सीता गीता मूवी में काम किया था। हालांकि धर्मेंद्र की वजह से वो हेमा मालिनी के बहुत करीब कभ्ाी नहीं जा सके।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Hema malini के इश्क में दीवाना था ये एक्टर

Previous article
Next article


