Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
HomeमनोरंजनFarah khan ने उड़ाया Udit narayan का मजाक

Farah khan ने उड़ाया Udit narayan का मजाक

फिल्म मेकर फराह खान और पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा कई सालों से करीबी दोस्त हैं। हाल ही में सानिया फराह के पॉपुलर व्लॉग चैनल पर दिखाई दीं जब वह अपनी बहन और बेटे के साथ फराह के घर गईं। हालांकि जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वह था फराह का सानिया के बेटे से किस मांगने का तरीका। सोमवार को फराह ने अपने भ्दल्ऊल्ां चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया। इसका टाइटल था सानिया मिर्जा वर्सेज फराह खान किसने बनाया बेस्ट चिकन 65 व्लॉग में, फराह ने अपने कुक को चिकन 65 बनाने को कहा और बाद में वह अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ यह डिश बनाती हुई दिखाई दीं। खाना-खाने के बाद सानिया के बेटे इजहान को घर में फुटबॉल खेलते हुए देखा गया। हालांकि फराह ने उसे बीच में ही टोक दिया और उससे बॉल ले ली और कहा, ‘मुझे तुमसे कुछ ब्राउनी पॉइंट्स कमाने के लिए बॉल तुम्हें देनी थी।’जब इज़हान ने बॉल वापस लेने की कोशिश की तो फराह ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘पहले तुम्हें एक किस देना होगा, तुम्हें पता है। चलो मेरे साथ उदित जी जैसा करो।’ सानिया को हंसाते हुए। एक कमेंट में लिखा था, ‘उसे अपना खुद का कॉमेडी शो करने की जरूरत है।’दूसरे ने लिखा, ‘हाहाहा, ये कैसा मजाक किया भाई। एक फैन ने कमेंट किया, ‘मेरी जानकारी में फराह सबसे मजेदार लोगों में से एक हैं।

Share Now...