अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ एक तस्वीर शेयर की। ‘सोनिया’और ‘रोहित’ की तस्वीर को देखकर उनके फैंस बेहद उत्साहित नजर आए और कमेंट कर उन्हें ‘कहो ना प्यार है 2′ के लिए शुभकामनाएं दी। प्रशंसकों को ‘कहो ना प्यार है’ के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। अमीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऋतिक के साथ तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने ‘कहो ना प्यार है’ के टाइटल ट्रैक को भी एड किया। ‘कहो ना प्यार है’ के किरदार को मेंशन करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘सोनिया’ के ‘रोहित’ के साथ प्यारी शाम मेरे लिए आप हमेशा पहले मेरे डुग्गू ब्रोसनन रहेंगे और फिर बाद में सुपरस्टार हैं। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन हैं। ऋतिक और अमीषा दोनों के बॉलीवुड डेब्यू को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। रोमांटिक ड्रामा में अनुपम खेर, दलीप ताहिल, मोहनीश बहल, आशीष विद्यार्थी, सतीश शाह, फरीदा जलाल, आशा पटेल, राजेश टंडन और तनाज ईरानी भी अहम भूमिका में थे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
ऋतिक रोशन के साथ दिखीं Ameesha patel


