Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
HomeNews ChannelCM news Jaunpur

CM news Jaunpur



जौनपुर को मुख्यमंत्री ने दी 899 करोड़ की सौगात
प्रदेश में कानून से खेलवाड़ करने वालों के होगी कड़ी कार्यवाही : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जौनपुर को लगभग 899 करोड़ की लागत से 256 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर सौगात दी। सर्वप्रथम उन्होने कलीचाबाद तिराहे पर नवनिर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर बी.आर.पी इण्टर कालेज में मैदान में आयोजित जनसभा स्थल पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर अभिवादन किया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवदी ने अंगवस्त्रम प्रदान किया तथा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड ने भगवान श्रीराम दरबार का प्रतीकात्मक चिन्ह दिया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।
मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सभी की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब परिवार को बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। आज का नया भारत दुनिया में सम्मान बढा रहा है और देश को सुरक्षा भी दे रहा है। उन्होने कहा कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था की वजह से जनपद में निवेश आ रहा है, फोर लेन बन रहे है, गोमती नदी पर पुल बन रहे है, चौराहों का सुंदरीकरण हो रहा है, गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, ओ.डी.ओपी के तहत जनपद के उत्पाद को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने का कार्य किया जा रहा है। शुद्व पेयजल और हर गरीब को आयुष्मान कार्ड का द्वारा मुफ्त इलाज किया जा रहा है। अनाथ बच्चों को बाल सेवा योजना के तहत जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

source