Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से शिक्षकों को मिलेगा बड़ा संबल : सीमा द्विवेदी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद ने इसे शिक्षकों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

E-Paper 11-06-2026

Homeअपना जौनपुरBullies burnt the shop : दबंगों ने जलाई दुकान नगदी समेत खाने-पीने...

Bullies burnt the shop : दबंगों ने जलाई दुकान नगदी समेत खाने-पीने के समान जले

  • पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने की घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने दबंगों ने एक गुमटी दुकान को जलाकर राख कर दिया। जिसमें रखा नगदी समेत हजारों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। बता दें कि वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने जासोपुर  मोड पर राम सिंगर यादव के गुमटी में दुकान कर जनरल स्टोर से लेकर खाने-पीने के समान की दुकान संचालित कर रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दुकान धूं-धूं कर जलने लगी। आसपास के लोगों की सूचना पर रामसिंगार वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी संतोष कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। लोगों ने जब तक उसे पर पानी की बौछार करते तब तक घूमटी की दुकान जलकर राख हो गया। दुकान में राम सिंगर यादव के मुताबिक दुकान में 50हजार नगदी और खाने-पीने वाला जनरल के करीब 50हजार का सामान जलकर राख हो गया। उनका कहना है कि आसपास के अराजक तत्वो ने हीं दुकान में आग लगाई है और आग लगाकर फरार हो गये। हालांकि उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी  पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। चर्चा है कि आसपास की जो नशेड़ी लोग घूमते रहते हैं। वहीं रंजिश बस दुकान में आग लगाए हैं। जिससे सभी सामान जलकर राख हुआ। पीड़ित ने राम श्रृंगार ने कहा कि उधारी सामान न देने पर दबंगों ने किया इस घटना को अंजाम दिया।