जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर थाना सिकरारा में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करे। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस का उददेश्य है कि जो भी समस्याए प्राथमिकता पर समाधान के योग्य है उनपर त्वरित रूप से कार्य करते हुए निस्तारण कराए।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
Jaunpur News : डीएम-एसपी ने सुना फरियादियों की समस्या


