Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनbox office winner बनी Pushpa 2 के 3डी वर्जन में अभी टाइम

box office winner बनी Pushpa 2 के 3डी वर्जन में अभी टाइम

5 दिसंबर को रिलीज़ हुई अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। रिलीज के पहले दिन से लेकर हर गुजरते दिन के साथ पुष्पा-2 बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। टिकट प्राइस ज्यादा होने के बावजूद पुष्पा-2 रिकॉर्ड कमाई कर रही है। लेकिन कुछ लोगों को अभी भी इसके 3डी वर्जन का इंतजार है। लेकिन पुष्पा 2 के 3डी वर्जन का इंतज़ार अभी और लंबा होने वाला है। क्योंकि मेकर्स दूसरे हफ्ते, जैसा की अपेक्षित था, भी 3डी वर्जन को रिलीज करने के लिए तैयार नहीं है। पिछले हफ्ते, बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले बताया था कि अल्लू अर्जुन स्टारर का 3डी वर्जन फिल्म के दूसरे हफ्ते यानी 13 दिसंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगा और अब बॉलीवुड हंगामा को अपडेट मिला है कि जो लोग फिल्म को 3डी में देखना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। मल्टीप्लेक्स के एक सूत्र ने हमें बताया जैसा कि पहले से तय था दूसरे ह़फ्ते से भी सिनेमाघरों में पुष्पा 2 का 3D वर्जन रिलीज नहीं हो पाएगा। अल्लू अर्जुन के अलावा पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं।