Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनbigg boss18 में धांसू एंट्री मारेंगी Shalini Pasi?

bigg boss18 में धांसू एंट्री मारेंगी Shalini Pasi?

सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का गेम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस शो में करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना ने सारी लाइमलाइट बटोर रखी है। कुछ समय पहले ही बिग बॉस-18 के घर में 3 वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री हुई थी। इनमें से अदिति मिस्त्री तो चंद रोज ही बिग बॉस 18 के घर में टिक पाई। अदिति मिस्त्री बिग बॉस 18 के घर से बाहर हो चुकी हैं। इसी बीच बिग बॉस 18 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ समय पहले ही शालिनी पासी ने ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के जरिए डेब्यू किया है। इस शो के आने के बाद से ही शालिनी पासी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ समय में ही शालिनी पासी एक स्टार बन गईं हैं। माना जा रहा है कि इस हफ्ते बिग बॉस 18 के घर में शालिनी पासी की एंट्री होने वाली है। बिग बॉस18 के आने वाले वीकेंड के वार में सलमान खान की मुलाकात इक्का और रफ्तार जैसे बॉलीवुड सिंगर्स से होने वाली है। इस दौरान शालिनी पासी भी सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगी। लोगों को लग रहा है कि शालिनी पासी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेंगी। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो आप गलत सोच रहे हैं। शालिनी पासी तो बस एक मेहमान की तरह कुछ समय बिग बॉस 18 के सेट पर बिताने वाली हैं। इस खबर ने शालिनी पासी के फैंस का दिल खुश कर दिया है।