बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच चल रही लड़ाई के बारे में तो सब जानते हैं। सालों से इन दोनों के बीच रिश्ते खराब चल रहे हैं। हाल ही में गोविंदा और कृष्णा अभिषेक को साथ देखा गया था। दौरान दोनों ने दावा किया कि अब उनके परिवार के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। गोविंदा को गोली लगने के बाद कृष्णा अभिषेक उनसे मिलने पहुंचे थे। 7 साल बाद गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की इस तरह से मुलाकात हुई थी। इसी बीच गोविंदा की बेटी टीना अहूजा ने कृष्णा अभिषेक को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। टीना ने बताया है कि किस तरह से बीते 7 साल से गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच तकरार देखने को मिल रही है। बॉलीवुड बबल से गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के झगड़े का जिक्र करते हुए टीना अहूजा ने कहा, इन दोनों के बीच की लड़ाई काफी टॉक्सिक थी। मैं कुछ बोलूंगी तो फिर विवाद हो जाएगा। कृष्णा अभिषेक से मेरे परिवार का झगड़ा 7 साल तक चला है। मैं तो बस इस सब ड्रामे से खुद काे दूर रखना ही पसंद करती हूं। मैं अपनी जिंदगी में काफी खुश हूं। ये सब बातें अब पुरानी हो गई है। हमें अतीत के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। मुझे लगता है कि इन बातों को अब भुलाने का समय आ गया है। टीना अहूजा के इस बयान ने एक बात तो साफ कर दी है कि कृष्णा अभिषेक ने एक समय पर गोविंदा के परिवार की नींद हराम कर दी थी। कोरोना काल के समय तो ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने सरेआम गोविंदा के परिवार की बेइज्जती करनी शुरू कर दी थी। ऐसे में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी कश्मीरा शाह को खरीखोटी सुनाई थी।
― Advertisement ―
Tina Ahuja : मैंने मुंह खोला तो बवाल हो जाएगा!


