Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
HomeमनोरंजनBigg Boss 16 से भी ज्यादा ग्रैंड होगा एकता कपूर का Lock...

Bigg Boss 16 से भी ज्यादा ग्रैंड होगा एकता कपूर का Lock Upp 2

Lock Upp 2 Contestants List: कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप 2 की खूब तैयारियां हो रही हैं। शो के लिए बडे़ बड़े एक्टर्स को अप्रोच किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस सीजन में कौन कौन से बड़े चेहरे नजर आ सकते हैं। कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म हो गया है और इसके तुरंत बाद ही कंगना रनौत के शो लॉकअप सीजन 2 से जुडे़ अपडेट आने शुरू हो गए। एकता कपूर अपने इस रियलिटी शो को बड़ा बनाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। इस शो का पहला सीजन ओटीटी पर आया था लेकिन अब एकता लॉकअप 2 को टीवी पर लाने वाली हैं, जिसके लिए टीवी के बड़े बड़े चेहरों को अप्रोच भी किया जा रहा है। शुरुआती दिनों में कहा जा रहा था कि एकता कपूर बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स को लॉकअप 2 में लाने की तैयारी में हैं। लेकिन अब शो से जुड़ने वाले नए कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं, जो लॉकअप 2 को टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर ला सकते हैं।एकता कपूर ने अपने रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 के लिए करण पटेल को अप्रोच किया है। दावा है कि एकता करण को इस शो के लिए ज्यादा फीस भी ऑफर कर चुकी हैं। Also Read – Lock Upp 2: खतरों के खिलाड़ी का ये कंटेस्टेंट कंगना रनौत की कैद में मचाएगा तहलका, सबकी नाक में करेगा दम!!बिग बॉस 14 में नजर आए अली गोनी भी लॉकअप 2 में नजर आ सकते हैं। अली टीवी के हिट एक्टर हैं और साफ है कि अगर वह कंगना की जेल में कैद होते हैं तो फैंस उन्हें देखना चाहेंगे।बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा अपने जबरदस्त गेम के लिए जाने जाते हैं और कंगना रनौत की जेल में वह भी कैद हो सकते हैं। एकता कपूर ने पारस को अप्रोच किया है। Also Read – कंगना रनौत के शो में नहीं जाना चाहती हैं ‘बिग बॉस 16’ की ये हसीनाएं! लॉकअप 2 के ऑफर को लॉकअप 2 में टीवी पर्सनैलिटी दिव्या अग्रवाल का आना लगभग तय है। एक्ट्रेस एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वह एक रियलिटी शो करने वाली हैं।इस शो में राखी सावंत भी नजर आ सकती हैं। राखी बिग बॉस के कई सीजन में नजर आई हैं और वह अपने एंटरटेनमेंट से शो की टीआरपी को काफी ऊपर ले जाती हैं। ऐसे में राखी के आने से लॉकअप 2 को भी काफी फायदा होगा। Also Read – Lock Upp 2 में आकर सबकी अकल ठिकाने लगाएंगी राखी सावंत, सलमान के बाद कंगना रनौत की बनेंगी चहेतीइस लिस्ट में उर्फी जावेद का नाम भी शामिल है। उर्फी को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस शो में नहीं जा रहीं। लेकिन आखिरी मौके पर वह भी अपना फैसला बदल सकती हैं।कंगन रनौत के शो के लिए आसिम रियाज के भाई उमर रियाज को भी अप्रोच किया गया है, जो बिग बॉस 15 में नजर आए थे। उमर को इस शो में काफी पसंद किया गया था। Also Read – Lock Upp 2 का हिस्सा बनेंगे बिग बॉस के ये 4 कंटेस्टेंट्स, सलमान खान के बाद अब कंगना रनौत चलाएंगी चाबुक कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप 2 में करण कुंद्रा भी नजर आएंगे। करण पहले सीजन में बतौर जेलर दिखे थे और इस बार भी वह जेलर बनकर कंटेस्टेंट्स को टॉर्चर करेंगे।

Share Now...