Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeमनोरंजनसुष्मिता सेन के हार्ट अटैक की खबर सुनते ही भाभी चारू ने...

सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक की खबर सुनते ही भाभी चारू ने कही ऐसी बात

सुष्मिता सेन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट लिखा कि उसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया था कि कुछ दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था और उन्होंने एंजियोप्लास्टी करवाई. सुष्मिता सेन के इस खुलासे के बाद सेलेब्स और फैंस लगातार उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं. वहीं अब सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने ऐसा पोस्ट लिखा है कि वो लोगों का ध्यान खींच रहा है.चारु असोपा (Charu Asopa) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुष्मिता सेन की फोटो शेयर की है. इस फोटो में सुष्मिता पिता के गले लगी हुई है. इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- ‘हम लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं दीदी. आपका ना केवल दिल बहुत बड़ा है बल्कि आप बहुत ज्यादा मजबूत भी है.’ सुष्मिता सेन की भाभी के अलावा उनके भाई राजीव सेन ने भी अपनी बहन के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा.राजीव सेन ने इंस्टा स्टोरी पर सुष्मिता संग फोटो शेयर कर लिखा- ‘मेरे सबसे मजबूत भाई के लिए. ढेर सारा प्यार.’सुष्मिता सेन ने कुछ दिन पहले ऐसा पोस्ट लिखा था जिसने पढ़ने के बाद फैंस और सेलेब्स सन्न रह गए थे. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ फोटो शेयर की थी. इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- ‘हमेशा अपने दिल का ख्याल रखें. मुझे कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था. एंजियोप्लास्टी हुई और स्टंट डाला गया. मेरे कॉर्डियोलॉजिस्ट ने कहा कि आपका दिल बहुत बड़ा है. उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मेडिकल हेल्प की.’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार कमेंट कर एक्ट्रेस की जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं.