Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरBCCI अहम मीटिंग में बुलाए गए रोहित शर्मा और द्रविड़

BCCI अहम मीटिंग में बुलाए गए रोहित शर्मा और द्रविड़

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को मुंबई में एक अहम मीटिंग के लिए बुलाया है. बांग्लादेश दौरे से पहले बीसीसीआई के अधिकारी रोहित शर्मा और द्रविड़ की जोड़ी से मिलेंगे. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में दोनों के आगे के भविष्य पर बड़ा फैसला हो सकता है.
इनसाइडस्पोर्ट के रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित और राहुल के साथ एक बैठक होगी. यह कब होगी मैं आपको यह ठीक से नहीं बता सकता. बांग्लादेश के खिलाफ दौरे से पहले रोहित और राहुल से मीटिंग होगी. हमें अगले वर्ल्ड कप के लिए योजना बनाने की जरूरत है. अलग कप्तान और कोच के रूप में क बार हम सिलेक्टर्स के अलावा कोच और कप्तान से मिलेंगे इसके बाद हम फैसला करेंगे’. वहीं चर्चा इस बात की भी हो रही है कि इस मीटिंग में टी20 वर्ल्ड कप की प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी. कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने से खुश हैं. सूत्र ने बताया था कि ‘बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने रोहित शर्मा से बात की है. रोहित टी20 कप्तान के रूप में अपने पद से हटने को लेकर सहज हैं. वह यहां से वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करेंगे. हार्दिक पांड्या को नया टी20 कप्तान बनाए जाने का एलान नई चयन समिति की नियुक्ति के बाद कर दिया जाएगा’.