Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरbathuavar काशी पूजा का भव्य आयोजन गांव की सुख-शांति की कामना

bathuavar काशी पूजा का भव्य आयोजन गांव की सुख-शांति की कामना

सिकरारा। विकासखण्ड सिकरारा क्षेत्र के ग्राम सभा बथुआवर में मंगलवार दोपहर काशी पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम में चौबेपुर से पधारे देवी सेवक विराट भगत ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में सुख-शांति बनी रहेगी, किसी प्रकार की विपदा नहीं आएगी तथा पशु-पक्षी सुरक्षित रहेंगे। साथ ही अच्छी वर्षा और उत्तम फसल की कामना की गई।

पूजा आयोजन ग्रामवासी ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में सम्पन्न कराया गया। अनुष्ठान के दौरान विराट भगत ने धार्मिक आस्था से जुड़ी कई अद्भुत प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गए। पूरा वातावरण माता के जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।

यदि व्यक्ति माता-पिता का सम्मान नहीं करता तो पूजा-पाठ का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। इसलिए हर व्यक्ति को धार्मिक कार्यों से पहले अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजक परिवार की ओर से अरविंद यादव, सोनू यादव एवं पंकज यादव ने सभी आगंतुकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में लालचंद यादव, उदयराज यादव, फूलचंद यादव, संजय यादव, गुलाब यादव, अनिल यादव, सुनील यादव तथा सपा नेता आशुतोष यादव सहित अनेक ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने आयोजन को गांव की सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता के लिए प्रेरणादायक बताया।