सलमान खान इन दिनों भतीजे अरहान खान के यूट्यूब पॉडकास्ट दम बिरयानी को लेकर सुर्खियों में हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे के इस पॉडकास्ट में भाईजान ने अपनी और फैमिली से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की। सलमान खान ने अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक पर भी अपना रिएक्शन दिया और भतीजे अरहान खान को जिंदगी के लिए नहीं सीख भी दी है। सलमान खान ने स्वीकार किया कि अरहान अपनी जिंदगी में पहले ही कई चुनौतियों से गुजर चुके हैं। सलमान ने बताया कि अरहान के माता-पिता के अलग होने के बाद, उन्हें अपने दम पर जीवन जीना होगा और अपना परिवार बनाना होगा। अरहान की ओर इशारा करते हुए सलमान ने कहा, ‘यह लड़का अपने उतार-चढ़ाव से गुजर चुका है। अपने माता-पिता के अलगाव के बाद अरहान को इसे अपने दम पर बनाना होगा। एक दिन आपका अपना परिवार और यूनिट होगी। इसलिए आपको अपना परिवार बनाने के लिए इस पर काम करना होगा। आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने 1998 में शादी की और करीब 20साल की शादी के बाद 2017 में अलग हो गए। उनके बेटे अरहान का जन्म 2002में हुआ। फिल्मों की बात करें तो सलमान एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। उम्मीद है कि यह फिल्म इस ईद पर सिनेमाघरों में आएगी।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
ArbaaZ और Malaika के तलाक पर आया Salmaan khan रिएक्शन



