Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeदेशअमेरिका में 13 साल की नाबालिग को यौन संबंध के लिए उकसा...

अमेरिका में 13 साल की नाबालिग को यौन संबंध के लिए उकसा रहा था भारतीय नागरिक, ऐसे हुआ गिरफ्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप था कि वह एक नाबालिग को यौन शोषण का शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था. अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के मुताबिक उसे दोषी पाया गया है और उसने अपना गुनाह भी कबूल किया है. उसे गिरफ्तार करने की कहानी दिलचस्प है. एक अंडरकवर एजेंट ने बड़ी चालाकी से उसे पकड़ा.

यौन शोषण की कोशिश में दोषी पाए गए भारतीय नागरिक की पहचान 24 वर्षीय कीर्तन पटेल के रूप में हुई है. उसे नाबालिग को यौन गतिविधि में शामिल होने के लिए लुभाने की कोशिश करने का दोषी पाया है. कीर्तन पटेल को कम से कम 10 साल की सजा होगी, जो उम्रकैद तक बढ़ाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं सजा-ए-मौत की मांग कर रहा हूं…’, अमेरिकी नागरिकों की हत्या करने वाले प्रवासियों पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

सम्बंधित ख़बरें

अंडरकवर एजेंट से बात कर रहा था कीर्तन पटेल!

याचिका के मुताबिक, 22 से 24 मई, 2024 के बीच, कीर्तन पटेल ने किसी ऐसे शख्स से ऑनलाइन बात की, जिसे वह 13 वर्षीय लड़की मानता था. वह असल में होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन (HSI) विभाग में एक अंडरकवर विशेष एजेंट के साथ बातचीत कर रहा था, जिसने ऑनलाइन नाबालिग होने का दिखावा किया था.

अंडरकवर एजेंट ने कीर्तन पटेल को लोकेशन देकर बुलाया

कीर्तन पटेल ने अंडरकवर एजेंट के साथ यौन रूप से स्पष्ट बातचीत की. मसलन, अंडरकवर एजेंट एक स्टिंग ऑपरेशन कर रहा था, जब भारतीय नागरिक ने उससे बात की. एजेंट ने उसे अपनी उम्र 13 साल बताई और फिर कथित रूप से कीर्तन पटेल ने उसे यौन गतिविधि के लिए मना रहा था. फ्लोरिडा में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के मुताबिक, आखिरी में पटेल को तब गिरफ्तार किया गया जब वह नाबालिग के साथ यौन गतिविधि में शामिल होने के लिए अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के उत्तर मध्य क्षेत्र के मैरियन काउंटी में एक जगह पर गया था.

Share Now...