― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeव्यापारटेकनॉलॉजीकंपनी ने लॉन्च कर दिया अपना पहला फोल्डेबल फोन

कंपनी ने लॉन्च कर दिया अपना पहला फोल्डेबल फोन

फोल्डेबल फोन की रेस में अब गूगल भी उतर चुका है. कंपनी ने आज अपना पहला फोल्डेबल फोन, Google Pixel Fold ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में गूगल टेन्सर G2 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है और ये सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन (Galaxy Z Fold 5) से टक्कर लेगा. जानिए इसमें क्या स्पेक्स मिलते हैं और कितनी है कीमत

गूगल पिक्सल फोल्ड को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1799 डॉलर यानि 1,47,405 रुपये है. स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं है. मोबाइल फोन को ग्राहक आज से प्री-आर्डर कर पाएंगे और प्री-आर्डर करने वाले ग्राहकों को फोन के साथ पिक्सल वॉच भी मिलेगी. गूगल पिक्सल फोल्ड में 5.8 इंच की आउटर डिस्प्ले मिलती है जबकि इनर यानि मेन स्क्रीन 7.6 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जसमें 48MP OIS कैमरा, 10.8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आउटर डिस्प्ले 32MP का और इनर डिस्प्ले में 16MP का कैमरा दिया गया है. गूगल पिक्सल फोल्ड में 4500 एमएएच की बैटरी 20 वॉट के चार्जिंग के साथ मिलती है. ये फोन गूगल टेन्सर G2 चिपसेट पर काम करता है. मोबाइल फोन को तीन कलर में लॉन्च किया गया है जिसमें एक चारकोल ब्लैक, दूसरा ब्लू और तीसरा वाइट है. गूगल ने पिक्सल फोल्ड के अलावा पिक्सल 7a स्मार्टफोन भी आज लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन भारत में कल लॉन्च किया जाएगा. इसमें आपको 6.1 इंच की एफएचडी प्लस डिस्प्ले,64MP का वाइड कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा मिलेगा. मोबाइल फोन भारत में अर्ली बर्ड सेल के तहत 39,999 रुपये में बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.गूगल के अलावा नोकिया भी कल एक सस्ता फोन भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस विषय में एक ट्वीट किया है. कंपनी Nokia C22 स्मार्टफोन को कल लॉन्च करेगी. इसकी कीमत 10 हजार के आस-पास हो सकती है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी.

Share Now...