Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeव्यापारनौकरियाँयूपी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यूपीएसएसएससी बढ़िया...

यूपी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यूपीएसएसएससी बढ़िया मौका

यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यूपीएसएसएससी बढ़िया मौका लेकर आया है. यहां ऑडिटर और असिस्टेंट एकाउंटेंट के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. रजिस्ट्रेशन अभी शुरू नहीं हुए हैं. इनके लिए आवेदन शुरू होंगे 11 जुलाई से और इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है 1 अगस्त 2023. वे कैंडिडेट्स जो आवेदन के इच्छुक हों वे एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं. जानते हैं इन भर्तियों से संबंधित डिटेल.

यूपीएसएसएससी की इन भर्तियों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – upsssc.gov.in. ये भी जान लें कि इन पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 1 अगस्त हैं लेकिन फीस का पेमेंट और फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 8 अगस्त 2023 है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 530 पद पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 529 पद लेखा परीक्षक यानी ऑडिटर के हैं और 1 पद असिस्टेंट एकाउंटेंट यानी सहायक लेखाकार का है.

कौन है आवेदन के लिए योग्य

इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही एकाउंटिंग में पीजी डिप्लोमा और ओ लेवल का कंप्यूटर डिप्लोमा होना भी जरूरी है, तभी आवेदन कर सकते हैं. इनके लिए आयु सीमा 21 से 40 साल तय की गई है.

कैसे होगा सेलेक्शन

चयन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा. जैसे पहले यूपी पीईटी 2022 स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. सभी चरण पार करने पर ही चयन पक्का होगा.