Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ यात्रा को लेकर 10 से 15 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल,...

कांवड़ यात्रा को लेकर 10 से 15 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, हैवी ट्रैफिक का रुट रहेगा डायवर्ट

मेरठ. 10 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बड़ा फैसला लिया है. मेरठ जनपद में 10 से 15 जुलाई तक इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा इस साल कांवड़ियों की संख्या अधिक होने की वजह से हैवी ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट रहेगा. गंगनहर मार्ग से कांवड़ियों को रवाना किया जा रहा है. इसके अलावा कहा गया है कि शहर के बाहर जाने वाले कांवड़िए बाइपास का इस्तेमाल करें. शहर में वहीं आएं जिन्हें बुलंदशहर हापुड़ या गढ़मुक्तेश्वर जाना है. जिनको मेरठ में जल चढ़ाना है वो ही शहर के अंदर आएं.

डीएम दीपक मीणा ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित मीट शॉप्स पर पर्दे लगाएं और किसी भी प्रकार के मांस की बिक्री नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इस बार कांवड़ियों की संख्या में इज़ाफा होने की संभावना है. लिहाजा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए. डाक कांवड़ को लेकर ख़ास रणनीति भी बनाई गई है. डाक कांवड़ियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी तरह का कम्पटीशन न करें. उधर राजधानी लखनऊ में भी सावन माह और कांवड़ यात्रा पर डीजी एलओ प्रशांत कुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी, ड्रोन और हाई रिजॉल्यूशन कैमरों से सुरक्षा सुनिश्चित कराई जायेगी. उत्तराखंड, हरियाणा , राजस्थान, पंजाब पुलिस के साथ वीसी कर कार्ययोजना तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1165 कावड़ यात्रा रूट, 4159 शिवालय मंदिर, 362 जल घाट, 362 मेला स्थल चिन्हित किए गए है. इसके अलावा 1056 संवेदनशील स्पॉट चिन्हित किया गया है. लिहाजा जोन/ सेक्टर स्कीम के तहत पुलिस की तैनाती रहेगी. पूरी यात्रा की सुरक्षा में 1448 क्यूआरटी तैनात रहेगी। सभी प्रमुख शिव मंदिर, घाट, कांवड़ शिविर सीसीटीवी से लैस हैं. पुलिस मुख्यालय में कांवड़ यात्रा की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. कांवड़ रूट और संवेदनशील इलाकों में 243 कंपनी पीएसी, 3 कम्पनी एसडीआरएफ, 7 कम्पनी पैरा मिलिट्री तैनात किया गया है. वाराणसी, मेरठ, बागपत, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, शामली में 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 33 पुलिस उपाधीक्षक, 75 निरीक्षक, 244 उप निरीक्षक, 1250 आरक्षी, और एटीएस कमांडो तैनात होंगे. 22 ट्रैफिक निरीक्षक, उप निरीक्षक और 150 ट्रैफिक आरक्षी तैनात किए गए हैं. सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं और कहा गया है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Share Now...