Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोडवेज की खामियो पर भड़के आरएम

रोडवेज की खामियो पर भड़के आरएम

खबर का असर

  • .फोरमैन को जमकर लगायी फटकार, जारी किया कारण बताओ नोटिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को वाराणसी मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने जौनपुर डिपो का औचक निरीक्षण किया। रोडवेज पहुंचने पर उन्होंने रोडवेज परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान बसों के बाहरी और आंतरिक रख-रखाव को देखकर फोरमैन पर बिफर पड़े और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। ज्ञातव्य हो कि जौनपुर धारा ने जौनपुर डिपो के बस संचालन में अनियमितताओं को लेकर प्रमूखता से खबर प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेकर क्षेत्रिय प्रबन्धक गुरूवार को डिपो पर आ धमके। बता दें कि वर्तमान में डिपो की व्यवस्था बदतर होती जा रही है। यात्रियों से जुड़ी सुविधा को लेकर बात करे तो मामला शून्य है। यहां न तो बसों में बैठने के लिए सीट दुरुस्त है और न ही फर्स्ट एड बॉक्स ही है। ठंड के इस मौसम में कई खिड़कियों से बस के शीशे तक गायब हैं। कोहरे से निबटने के लिए फॉग लाइट तक कि व्यवस्था नहीं हैं। गुरूवार को आरएम गौरव वर्मा ने जौनपुर डिपो में बसों के रख-रखाव का गहन निरीक्षण किया और अंदर व बाहर की खामियों को लेकर फोरमैन को जमकर फटकार लगायी और जल्द से जल्द खामियों को दुरूस्त करने का निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की। आरएम ने बताया कि 22 दिसम्बर को केराकत में रोजगार मेले के तहत स्थानीय लोगों को डिपो में रोजगार दिया जायेगा। यह प्रक्रिया 48घण्टे के भीतर पूरी कर ली जायेगी। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि को साकार करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक रोजगार मुहैया कराने की योजना है जिससे युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाया जा सके। आगे उन्होंने कहाकि जौनपुर डिपो को सुधारने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जायेगा। जरूरत पड़ी तो उच्चाधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराकर बड़ा फेर-बदल किया जायेगा। आरएम ने बताया कि जौनपुर डिपो के निरीक्षण में तमाम खामियाँ मिली है जिसे दुरूस्त कराने का निर्देश फोर मैन को दिया गया, और कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है दोषी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही किया जायेगा।

जौनपुर धारा खबर को संज्ञान में लेकर निरीक्षण करने पहुँचे फिर ये हुआ …

निरीक्षण के दौरान फोरमैन व एआरएम की क्लास लगते आरएम गौरव वर्मा
Share Now...