Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरनगरों में विकास सपा सरकार ने किया : जिलाध्यक्ष

नगरों में विकास सपा सरकार ने किया : जिलाध्यक्ष

सूरज विश्वकर्मा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में बुधवार देर शाम को एक पैलेस में समाजवादी पार्टी की नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई। बताते चलें कि नगर के कटरा रोड स्थित राधेश्याम पैलेस में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने प्रेस वार्ता की और कहा कि हमारी पार्टी के सभी सीटों पर मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी और नगरों में जो भी विकास कार्य हुआ है। वह समाजवादी पार्टी की सरकार ने कराया है। जो विकास कार्य किया है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी रहे कार्यकाल में हुआ है वो अभी तक मौजूदा सरकार में नहीं हुआ है और लोग कानून व्यवस्था सड़क, बिजली व पानी से परेशान हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इसकी तुलना आम आवाम ने कर लिया है। लोग नगरों में मन बना लिया है किसी भी हाल में विकल्प समाजवादी पार्टी है और जल्द ही अधिसूचना जारी हो जिससे हम सब समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता ने मैनपुरी चुनाव में डिम्पल यादव को भारी मतों से जिताया है उससे सबको पता चलता है कि लोगों ने समाजवादी पार्टी की ओर रुख कर लिया है और वो अपना निर्णय होने वाले निकाय चुनाव में सुनाएगी। जिले के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव में हम पूरे मजबूती व दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ, सौदागर राईन, विधानसभा अध्यक्ष राममूर्ति सरोज, सचिव रामलाल पाल, शिवप्रकाश विश्वकर्मा, पीपी गुप्ता, फरहान आलम, उमाशंकर चौरसिया, अतहर अंसारी, सुरेश सोनी व परवेज नेता लंबू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।