जौनपुर। दीपावली, दशहरा जैसे त्योहारों पर भी बिना रुके पंकज महाराज अपने शाकाहार-सदाचार एवं मद्यनिषेध जनजागरण यात्रा के 91वें पड़ाव पर कल सायंकाल ग्राम भटपुरा सत्संग संदेश सुनाया। उन्होने कहा कि इस जगत में सारा पसारा केवल शब्द का है। शब्द के सहारे ही जीव भ्रूण में आता है। भू्रण को विकसित करता है। शब्द के दबाव से ही निर्धारित समय पर बच्चा जन्मता है और इसी शब्द की डोरी टूट जाने पर मृत्यु हो जाती है। इस गूढ़ रहस्य को केवल सन्त महात्मा ही जानते हैं। इसी शब्द को धुन कहते हैं, इसी शब्द को कलमा कहते हैं। महाराज ने समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों तथा सभी वर्ग के प्रबुद्धजनों से अपील किया कि वर्तमान में युवापीढ़ी को दिशाहीन होने से बचा लीजिये। इनको शाकाहारी बनाइये-सदाचारी बनाइये तथा नशीले व्यसन से दूर रखिये तभी इनकी आंखों में मां, बहन, बेटी की पहचान कायम हो और एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
91वें पड़ाव पर पंकज महाराज ने सुनाया सत्संग संदेश

Previous article

