- क्षेत्राधिकारी ने किया मौका मुआयना, पुलिस चोरों की खोज में जुटी
मुंगराबादशाहपुर। दीपावली की रात एक ज्वेलर के यहां बड़ी चोरी की घटना ने लोगों के दिलों में भय पैदा कर दिया है। बताया जाता है कि मुंगरा बादशाहपुर नगर के मोहल्ला पकड़ी निवासी भोला सोनी की भोला ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने दीपावली की रात पीछे से सेंध लगाकर करीब 20लाख रुपये कीमत के सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा समेत फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर मौका मुआयना किया। चोर आलमारी तोड़ कर वेश कीमती जेवरात लेकर चंपत हो गए। दूकान मालिक भोला सोनी ने बताया कि चोरी की जानकारी हमे सुबह तब हुई जब दुकान खोलने पहुंचें। दूकान में बिखरे पड़े सामान को देखकर उनकी चीख निकल गई उनकी चीख-पुकार से आस-पास के लोग भी इक_ा होने लगे, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम भी साथ में है और वे सुराग इक_ा कर रहे हैं ताकि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। थाने की पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। दूकान मालिक भोला सोनी ने बताया कि इस चोरी से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। भोला सोनी ने आगे बताया कि करीब बीस लाख रुपए के आभूषण की चोरी हुई है। इस घटना ने आसपास के कारोबारियों को भी सतर्क कर दिया है। दीपावली के जैसे बड़े त्योहार पर ऐसी बड़ी चोरी ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मुंगरा बादशाहपुर अमरेन्द्र कुमार पांडेय का कहना है कि पीछे से सेंध काटकर चोरी हुई है। इस चोरी के मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी जांच कर चुकी है।

