जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को 9 सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सरकार भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करें। वहीं खेतों के लिए दवा नि:शुल्क मिले, छिड़काव के लिए नि:शुल्क दिया जाए साथ इन्होंने यह भी मांग की है कि मुंगराबादशाहपुर सीएससी पर अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाए। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली में बिजली केवल 6 घंटे मिल रही है वहां पर बिजली और अधिक दी जाए क्योंकि किसानों को दिक्कत हो रही है। भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व में सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। उक्त अवसर पर राजनाथ यादव, शैलेश विक्रम सिंह, सुनीता देवी, बाबूराम, सुंदरी, विपिन पटेल, खालिद मियां आदि रहे।
― Advertisement ―
9 सूत्री मांगों को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article

