Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर88 अध्यक्ष सहित 507 लोगों ने क्रय किया नामांकन पत्र

88 अध्यक्ष सहित 507 लोगों ने क्रय किया नामांकन पत्र

  • सदस्य पद के 9 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के तीसरे दिन गुरूवार को जौनपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 6 अभ्यर्थियों द्वारा 12 सेट में, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए 13 अभ्यर्थियों द्वारा 13 सेट में, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर 3 अभ्यर्थियों द्वारा 6 सेट में, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 20 अभ्यर्थियों द्वारा 42 सेट में, नगर पंचायत कचगांव में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 सेट में, नगर पंचायत जफराबाद में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 3 सेट में, नगर पंचायत खेतासराय में 7 अभ्यर्थियों द्वारा 9 सेट में, नगर पंचायत मछलीशहर में 6 अभ्यर्थियों द्वारा 15 सेट में, नगर पंचायत मड़ियाहॅू में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 11 सेट में, नगर पंचायत रामपुर में 9 अभ्यर्थियों द्वारा 13 सेट में, नगर पंचायत बदलापुर में 12 अभ्यर्थियों द्वारा 13 सेट में, नगर पंचायत केराकत में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 4 सेट में नामांकन पत्र क्रय किया गया। जौनपुर नगर पालिका परिषद में सदस्य के लिए 92 अभ्यर्थियों द्वारा 118 सेट में, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए 53 अभ्यर्थियों द्वारा 66 सेट में, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर 28 अभ्यर्थियों द्वारा 40 सेट में, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 24 अभ्यर्थियों द्वारा 27 सेट में, नगर पंचायत कचगांव में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 4 सेट में, नगर पंचायत जफराबाद में 11 अभ्यर्थियों द्वारा 11 सेट में, नगर पंचायत खेतासराय में 17 अभ्यर्थियों द्वारा 17 सेट में, नगर पंचायत मछलीशहर में 42 अभ्यर्थियों द्वारा 42 सेट में, नगर पंचायत मड़ियाहॅू में 77 अभ्यर्थियों द्वारा 125 सेट में, नगर पंचायत रामपुर में 35 अभ्यर्थियों द्वारा 45 सेट में, नगर पंचायत बदलापुर में 18 अभ्यर्थियों द्वारा 18 सेट में, नगर पंचायत केराकत में 18 अभ्यर्थियों द्वारा 18 सेट में नामांकन पत्र क्रय किया गया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 88 अभ्यर्थियों द्वारा 142 सेट में एवं सदस्य पद के लिए 419 अभ्यर्थियों द्वारा 531 सेट में नामांकन पत्र क्रय किया गया। नगर पालिका परिषद जौनपुर में सदस्य के लिए 3, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए 1, नगर पंचायत कचगांव के लिए 3 एवं नगर पंचायत जफराबाद के लिए 2 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया। इस प्रकार सदस्य पद के लिए कुल 9 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किये गये।