― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरतालाब में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

तालाब में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

  • चार दोस्तो संग चौकियां धाम तालाब में कर रहा था स्नान, युवकों ने पी रखी थी शराब

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार के शीतला चौकियां धाम स्थित मंदिर के तालाब में गुरुवार की दोपहर दोस्तों संग स्नान करते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है युवकों ने शराब पी रखी थी। युवक का शव तालाब से निकालने के लिए गोताखोर की मदद ली गई। मौके पर पहुंचें शीतला चौकियां चौकी प्रभारी रोहित मिश्रा ने गोताखोर बुलवाकर शव बाहर निकलवाया। एहतियातन तत्काल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त अजय यादव उम्र 23 वर्ष निवासी बबरखां थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। युवक के साथ आए अन्य युवकों से पुलिस पूछताछ करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग चार की संख्या में युवकों की टोली गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे चौकियां धाम मंदिर तालाब में स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय तालाब में सुरक्षा के लिए लगे रेलिंग को पारकर दो युवक उस पार तालाब के मध्य की ओर चले गए। गहराई में जाते ही अजय का संतुलन बिगड़ गया और उसका हाथ पकड़े युवक से छूट गया। अचानक से वह तालाब में डूब गया। युवक के डूबते ही शोर मचने लगा। आसपास सैकड़ों लोग तालाब किनारे जुट गए। तैरना जानने वाले कुछ साहसी युवकों ने तालाब में छलांग लगाईं लेकिन डूबे युवक का पता नहीं लगा सके। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रोहित मिश्रा ने तत्काल गोताखोर बुलवाया। गोताखोर ने शव को ढूंढकर बाहर निकाला। थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की युवक की शिनाख्त हो गई है। परिजनों को सूचना दिया गया है। साथ में कुछ युवक थे छानबीन किया जा रहा है।

Share Now...