जौनपुर धारा, जौनपुर। 24 सितम्बर को जनपद में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन कुल 85 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले का पर्यवेक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों तथा विधायक द्वारा किया गया। मेले में कुल 140 डॉक्टर एवं 662 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में कुल 7799 मरीज आए जिनमें 3482 पुरुष, 3556 महिला एवं 761बच्चे थे। उक्त मेले में कुल 844 आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया गया। कुल 2684लोगों का परीक्षण कोविड हेल्प डेस्क में किया गया। 36 हेपेटाइटिस रोगियों की जांच, 184आंख के रोगियों की जांच किया गया। बुखार के कुल 310रोगियों का जांच किया गया। जिसमें से 123 रोगियों का मलेरिया तथा 103 रोगियों का डेंगू जांच किया गया। जो सभी ऋणात्मक पाए गए। लीवर के कुल 122 रोगियों, सांस के 285 रोगियों, गैस्ट्रो के 510 रोगियों, शुगर के 472 रोगियों, स्किन के 699 रोगियों, एनीमिया के 68 रोगियों, उच्च रक्तचाप के 304 रोगियों, एएनसी के 245 रोगियों की जांच किया गया तथा दवाएं दिया गया। मेले में कुल 37 संभावित टी.वी.रोगियों का परीक्षण किया गया। कल 23 कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर बेहतर उपचार एवं पोषण हेतु किया गया तथा कुल 15व्यक्तियों को बेहतर उपचार हेतु उच्च केंद्रों पर संदर्भित किया गया। कुल 1511 व्यक्ति अन्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए जिन्हें दवाएं इत्यादि दिया गया।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
85 केन्द्रो पर किया गया मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन

Previous article
Next article


