Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर82लाख रुपये गबन करने वाला आरोपी कैशियर गिरफ्तार

82लाख रुपये गबन करने वाला आरोपी कैशियर गिरफ्तार

  • आजाद नहर स्थित पुलिया के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • मामला पंजाब नेशनल बैंक की खेतासराय शाखा का

जौनपुर धारा,खेतासराय। स्थानीय पुलिस टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर आजाद स्थित नहर के पुलिया के पास से पंजाब नेशनल बैंक की खेतासराय शाखा से करीब 71खाताधारकों से लगभग 82.56 लाख रुपये धोखाधड़ी और गबन करने वाला आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कैशियर को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह हमराह उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, कांस्टेबल शुभम त्यागी के साथ मुखबिर की निशानदेही पर क्षेत्र के आजाद नहर पुलिया के पास से वांछित आरोपी पूर्व कैशियर राकेश कुमार (32वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कैशियर जनपद गाजियाबाद के जागृति बिहार संजय नगर का निवासी है। वहीं मामले में लिप्त अन्य बैंक कर्मचारियों के विरूद्ध जाँच की कार्यवाई शुरू हो गयी है। विदित हो कि वर्ष 2022/2023 में पंजाब नेशनल बैंक की खेतासराय शाखा के खाताधारकों के खाते से अचानक से रुपये गायब होने से खाताधारक परेशान हो जाते थे और बैंक और पुलिस थाने का चक्कर लागते रहते थे। आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी कैशियर राकेश कुमार ने स्थानीय शाखा के एक बैंक मित्र के साथ मिलकर फर्जी प्रमाण-पत्र के माध्यम से कूटरचित तरीके से अपने सगे-सम्बन्धियों और चेहतों के खाते में खाता धारकों का पैसा ट्रांसफर कर खुद निकाल लेते थे और आपस में बंटवारा कर लेते थे जिससे बैंक के खाताधारकों के आए दिन खाते से पैसा गायब होने या कटने का मामला सामने आता रहता था।बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनीष कुमार जायसवाल ने उक्त आरोपी कैशियर और कर्मचारियों से पूछताछ किया था। मामला उजागर होने पर आरोपी कैशियर राकेश कुमार आनाकानी करते हुए दिसम्बर सन 2023 में अचानक बैंक छोड़कर चला गया था। ऐसे में शाखा प्रबन्धक मनीष जायसवाल ने 30 जून 2024 को न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ कूटरचित तरीके से 82.56 लाख रुपये गबन करने, खाता धारकों से धोखाधड़ी करने समेत गम्भीर धाराओं में थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना चल रही थी। इसी मामले में शुक्रवार को वांछित चल रहे आरोपी कैशियर राकेश कुमार को खेतासराय पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मामले में लिप्त अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध जाँच  अभी  चल  रही  है।