Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकिशोरी से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

  • पाक्सो एक्ट व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में एक किशोरी के साथ एक अधेड़ ने छेड़खानी किया। पीड़ित किशोरी ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी अब्दुल हक उर्फ हक्का ने शुक्रवार को गांव की ही एक किशोरी कहीं जा रही थी कि रास्ते में किशोरी को अकेला देख छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने किसी तरह से भगाकर अपनी इज्जत बचाई।घर जाने के बाद पीड़िता ने मामले की सारी जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर  चालान  भेज  दिया।