― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरकार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव में बाइक सवार कार की चपेट में आने से गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जानकारी के अनुसार धौरइल गांव निवासी निखिल मिश्रा 20वर्ष पुत्र रमाशंकर मिश्रा शनिवार शाम 4बजे बाइक से इटौरी बाजार जा रहा था कि कयार इटौरी नहर पर धौरइल गांव के मोड पर हनुमान जी के मन्दिर के पास कार की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के निजी वाहन से लिए जिला अस्पताल ले गए। 112 पुलिस को सूचना मिलते ही मौके कर जांच पड़ताल में जुट गई।

Share Now...