Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर6 साल के नन्हें रोजादार सारिम ने रखा रोजा

6 साल के नन्हें रोजादार सारिम ने रखा रोजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। अल्लाह से प्रेम और इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती है। रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। इसमें छोटे और मासूम बच्चे भी पीछे नहीं हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे भी इस बरकत के महीने में इबादत कर रहे हैं। खासकर ऐसे बच्चे अधिक उत्साहित हैं जो अपने जीवन में पहली बार रोजा रख रहे हैं। दिन भर रोजे की हालत में रहने के बाद वे इ़फ्तार कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला नसीब खां मंडी निवासी शाने मोहम्मद उर्फ शानू के 6 वर्षीय पुत्र कक्षा यूकेजी में पढ़ने वाले सारिम ने आज अपने माता, पिता, दादा, दादी के साथ रमजान का पहला रोजा रखा जिस पर सारिम के चाचा मोहम्मद उस्मान ने दुआ पढ़ाकर बच्चे को इ़फ्तार कराया। इस अवसर पर आयोजित इ़फ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने बच्चे का हौसला बढ़ाया और उनके माता पिता को मुबारक बाद पेश की।