जौनपुर धारा, महराजगंज। ब्लाक अंतर्गत श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय कोल में चल रही सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. राज नारायण मिश्र के द्वारा की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम दुबे ने सभी विद्यार्थियों को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों को जीवन भर याद रखने और दूसरों की सेवा करने और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का सभी छात्र छात्राओं से वचन लेते हुए समापन का वक्तव्य व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहाकि जिस तरह से एक दूसरे छात्र छात्राओं का सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाते हुए एकता का परिचय दिया उसी तरह समाज में लोगों की मदद करते हुए अपने राष्ट्र का नाम ऊंचा करना जिससे अपने देश और विद्यालय का नाम रोशन हो। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संस्कृत महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का हुआ समापन

Previous article
Next article

