Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुररामनवमी पर निकली झांकी देख गदगद हुए श्रद्धालु

रामनवमी पर निकली झांकी देख गदगद हुए श्रद्धालु

  • देररात्रि तक सीओ सदर के नेतृत्व में बाजार भ्रमण करता रहा जुलूस

जौनपुर धारा, जौनपुर। नौपेड़वा बाजार में गुरुवार को रामनवमी पर निकली झांकी देख श्रद्धालु गदगद हो गए। क्षेत्राधिकारी सदर एसपी उपाध्याय, एसओ त्रिवेणी सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में देररात्रि जुलूस बाजार भ्रमण पश्चात सम्पन्न हुआ। शाम को बाजार भ्रमण के लिए बड़ी संख्या में रामनवमी जुलूस के लिए निकले रथ के आगे सर्वप्रथम हनुमानजी उसके पीछे रथ पर सवार प्रभु राम, लक्ष्मण व सीता विराजमान रही। उसके पीछे के रथ पर भगवान भेलेनाथ, माता पार्वती नंदी आदि की सवारी जय श्रीराम व हर हर महादेव के उदघोष के साथ केसरिया झंडा लहराते हुए चल रही थी। रास्ते में मां दुर्गा मंदिर के समीप सैकड़ों द्वीप प्रज्वलित किये गए थे। भक्तों द्वारा जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई थी। जुलूस में पहुँचे ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, श्याम जी महाराज, प्रधान अशोक जायसवाल, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष आशीष जायसवाल, अंकित जायसवाल, डॉ. अजय निगम, आशीष जायसवाल सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।