― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुर51किलो गांजा के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

51किलो गांजा के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिरकिना पुरानी पुलिया के पास से बाइक सवार दो तस्करों को 51किलो गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने सिरकिना गांव के पुरानी पुलिया के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक बाइक सवार को रोककर तलाशी लिया तो पुलिस को बाइक सवार के पास मौजूद बोरे के अंदर गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सिंगरामऊ तरुन श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम विनोद कुमार यादव पुत्र अर्जुन सिंह यादव निवासी ग्राम सिंघावल थाना सिंगरामऊ और आजाद सिंह पुत्र स्व.अरविन्द सिंह निवासी ग्राम संगुलपुर थाना जफराबाद बताया है।दोनों आरोपितों की तलाशी लेने पर 51किलो 300 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, तीन मोबाइल फोन सहित 1500 रुपये नकद बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद मय हमराह कांस्टेबल अरविन्द कुमार मिश्रा, कुलदीप गोस्वामी, नौशाद हुसैन, सौरभ सिंह, राहुल रजक, सतीश कसौधन, चन्दन यादव आदि मौजूद रहे।

Share Now...