जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। इन दिनों गांव बड़ेरी पशु चोरों के निशाने पर हैं।इस गांव में लगातार दूसरे दिन पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास चोरों ने किया है। लेकिन पशु पालक और पड़ोसियों के जागने पर चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए और भाग निकले। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ेरी गांव निवासी मोती लाल गौतम मंगलवार की देर रात्रि अपनी भैंसों को पशुघर में बांध कर सो गया।रात्रि करीब दो बजे के करीब उनके एक पड़ोसी को अचानक एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पशुघर में बंधी एक भैंस को बाहर ले जाते हुए दिखाई दिया। शोर मचाने पर पशु मालिक व अन्य ग्रामीण भी जाग गए। ग्रामीणों को आते देख चोर पशु को खुला ही छोड़ कर भाग खड़े हुए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक पशु चोर का पीछा करने का प्रयास भी किया लेकिन उन्हे पकड़ने में नाकामयाब रहे। इसी गांव निवासी सुदामा गौतम के घर भी एक दिन पूर्व पशु चोरी का प्रयास हुआ था किंतु परिजनों के जागने पर चोर भाग गए। क्षेत्र में पशु चोर गिरोह सक्रिय होने से पशु मालिकों में भय व्याप्त है। जिससे वह रात भर जाग कर पहरा दे रहे हैं। लगातर हो रहीं चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

