Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअकीदत के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

अकीदत के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

  • गली से लेकर शहर तक गूंजा मरहबा या मुस्तफा
  • ऐतिहासिक जुलूस के मद्देनजर शहर में की गई एक से बढ़कर एक सजावट

जौनपुर धारा, जौनपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर पूरे शहर में मरहबा या मुस्तफा की सदा गूंजती रही। हर तरफ लोग नाते नबी गुनगुनाते रहे। ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में शाम को आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदतमंदों का सैलाब सा उमड़ा। असर की नमाज के बाद शाही ईदगाह से जुलूस निकाला गया। मेले जैसे माहौल में एक से बढ़कर एक दुकानें लगाई गई थी जहां लोगों ने खरीदारी भी किया। कोतवाली चौराहे पर मरकजी सीरत कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंजुमन और अखाड़े को पुरस्कृत भी किया गया। मजहबे इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद स.अ.व के दुनिया में आमद का उत्सव (यौमे पैदाइश) ईद मीलादुन्नबी गुरुवार को अकीदत व एहतराम से मनाया गया। अटाले तक आयोजित जुलूस के दौरान समाज के युवक-बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया।

जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के युवक भाईचारे का पैगाम लिए ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, अलफस्टीनगंज होते हुए अटाला मस्जिद पहुंचे। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों व समिति पदाधिकारियों का अल्पहार एवं शीतल पेय से स्वागत किया गया। जश्ने ईद मीलादुन्नबी का मुख्य समारोह कोतवाली चौराहे पर आयोजित किया गया। जहां सभी मजहब के लोगों ने एक मंच से जनपद सहित पूरे देश में अमन और खुशहाली के लिए अपील की। नाते नबी पढ़ने वाली अंजुमनो और अखाड़े को जगह-जगह सम्मानित भी किया गया। शहर में मेले जैसा माहौल रहा। रात होते-होते शहर में महिलाओं, पुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं शहर के मुख्य मार्गों पर की गयी भव्य सजावट लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, शेर मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों पर भव्य सजावट की गयी थी। मेले में आये हुए लोगों ने खरीदारी का भी लुत्फ उठाया। अटाला मस्जिद के पास एक से बढ़कर एक व्यंजनों की दुकान लगाई गई थी। विशेषकर बच्चों और महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक दुकानें लगायी गयी थी। जहां खरीदारों की भीड़ रात भर रही। इस एतिहासिक जुलूस में शामिल होने के लिए जनपद सहित आस-पास के जनपदों से भारी संख्या में लोग आये थे। जुलूस के साथ-साथ चल रही अंजुमनें नाते नबी गुनगुना रही थीं। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन के आला अधिकारी चक्रमण करते रहे। जगह-जगह महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी। शहर कोतवाल अखिलेश मिश्रा और सरायपोख्ता चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी लगातार चक्रमण करते रहे। कोतवाली चौराहे पर आयोजित मरकजी सीरत कमेटी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु मौजूद रहे। इस दौरान धनंजय सिंह ने समाज में एकता और भाईचारे की बात पर जोर दिया।