Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजन3 घंटे 20 मिनट लंबी है Allu-Rashmika की Pushpa-2

3 घंटे 20 मिनट लंबी है Allu-Rashmika की Pushpa-2

सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन को हटाने का दिया निर्देश अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2-द रूल ने अपनी रिलीज से पहले ही एक माहौल सेट कर दिया है। ट्रेलर के बाद से फ़िल्म के लिए एक्साइटमेंट लेवल हाई जा चुका है। अब सभी को फ़िल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार है। जहाँ पुष्पा 2-द रूल की रिलीज में अब बस एक ह़फ्ते का समय ही बचा है, ऐसे में मेकर्स ने फ़िल्म सेंसर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। डायरेक्टर सुकुमार ने रिलीज से ठीक पहले फ़िल्म की फ़ाइनल एडिटिंग पूरी की इसके बाद फ़िल्म को सेंसर सर्टिफिकेट के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को सौंपा गया। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म के ओरिजनल तेलुगु वर्जन को मंजूरी दे दी। हालांकि, सीबीएफसी की जांच समिति ने कुछ कट्स की मांग की है। इसी तरह, ‘डेंगुड्डी’ और ‘वेंकटेश्वर’ शब्दों को भी हटाने को कहा गया। फिर कटे हुए पैर के उड़ने वाले दृश्य को हटाने को कहा गया। दूसरे दृश्य में हीरो एक व्यक्ति का कटा हुआ हाथ पकड़े हुए दिखाई देता है। यहां, सीबीएफसी ने निर्माताओं से नायक पर ज़ूम करने को कहा ताकि स्क्रीन पर हिंसक हिस्सा न दिखे।