Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर26 अक्टूबर को होगा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

26 अक्टूबर को होगा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गाँव/ग्राम पंचायत से संग्रहीत अमृत कलश लेकर युवक मंगल दल/महिला मंगल दल/नेहरू युवा केन्द्र/स्काउट एवं गाइड्स/एनसीसी एवं अन्य ग्रामीण जन द्वारा समस्त ग्रामों से प्राप्त अमृत कलशो में संग्रहीत मिट्टी/अक्षत का भावमय मिश्रण करते हुए विकास खण्डों/नगर निकायों से स्तरीय अमृत कलश तैयार किया गया है। प्रत्येक विकास खण्डों/नगर निकायों में तैयार किय्ो गये अमृत कलश इस निमित्त चयनित स्वयंसेवक द्वारा आगे जनपद मुख्यालय, प्रदेश मुख्यालय व देश की राजधानी दिल्ली ले जाया जाएगा। जिसके क्रम में प्रमुख सचिव, संस्कृति अनुभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम 26 अक्टूबर को करने का निर्देश दिया गया है।तत्क्रम में अमृत कलश यात्रा जिसमें साइकिल/मोटर साइकिल/अन्य समरूप सुलभ वाहनों को अनुषंगी रूप में शामिल कराते हुए उत्सवी स्वरूप में कलशधारी समूह के साथ 26 अक्टूबर को विकास खण्डों/नगर निकायों से माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेण्ड्री विद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर में प्रातः 10बजे तक पहुचेंगे। उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने विकास भवन के सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने अपने विभाग से सम्बन्धित तैयारी कर लें, किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्था रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के दायित्व के बारे में भी अवगत कराया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, उपायुक्त एनआरएलएम ओपी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।