Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीएमओ ने किया हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बेहड़ा का निरीक्षण

सीएमओ ने किया हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बेहड़ा का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। 25 अक्टूबर को जनपद के ब्लॉक केराकत के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बेहड़ा का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह के द्वारा किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर भारत सरकार की नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस टीम द्वारा निरीक्षण के दृष्टिगत की जा रही तैयारी की समीक्षा किया।हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर कुल 14 प्रकार की जांच जैसे हीमोग्लोबिन की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर, टीबी, मलेरिया टाइफाइड, एचआईवी इत्यादि की जाती है तथा गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एनसीडी स्क्रीनिंग, एएनसी जांच, टीकाकरण, किशोर एवं किशोरियों के स्वास्थ्य से सम्बंधित सेवाएं एवं टेली कंसल्टेशन सेवा प्रदान की जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचओ सुधांशु पाण्डेय से उपरोक्त जांच एवं सेवाओं के विषय में जानकारी प्राप्त किया तथा भारत सरकार की टीम द्वारा निरीक्षण के पहले सभी प्रकार की कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, जिला क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजर क्षितिज पाठक एवं डीसीपीएम मौजूद रहे।