Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeव्यापारनौकरियाँ25 सितम्बर को मड़ियाहूँ में लगेगा रोजगार मेला

25 सितम्बर को मड़ियाहूँ में लगेगा रोजगार मेला

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उप्र के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र मडियाहूँ के विकास खण्ड परिसर रामपुर में 25 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी,पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि., निमसोन हर्बल प्रा.लि., ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक प्रा.लि., कार्पोंसेल वाराणसी, सूर्या एल.ई.डी. बल्ब आदि के द्वारा सुपरवाइजर, आफिस स्टाफ, डिस्ट्रीक मैनेजर, इलेक्ट्रीशियन हेल्पर, सेल्समैन आदि के पदों पर भर्ती करेंगी। जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस के माध्यम से सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है। जिला सहायक सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई.डी.प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें।