Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रसूताओ को मिलने वाली धनराशि का लक्ष्य पूर्ण हो : जिलाधिकारी

प्रसूताओ को मिलने वाली धनराशि का लक्ष्य पूर्ण हो : जिलाधिकारी

  • स्वास्थ्य समिति के नियमों के अनुसार की जा रही निविदा की प्रक्रिया : सीएमओ

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक गुरुवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि जननी सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की विभिन्न इकाईयों द्वारा प्रसूताओ को मिलने वाली धनराशि के भुगतान के सन्दर्भ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज द्वारा सबसे कम उपलब्धि 90 प्रतिशत से कम पाई गई जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भुगतान की कार्यवाही को जल्द पूर्ण करें। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत शून्य से 1 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण में बरसठी द्वारा शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण प्रतिरक्षित करने पर अन्य ब्लाकों के सीएचसी/पीएचसी को इससे प्रेरणा लेने हेतु निर्देशित किया। बैठक में एसीएमओ द्वारा अवगत कराया गया कि वाहन संचालन, मानव संसाधन, भोजन व्यवस्था एवं साफ-सफाई के निविदा की प्रक्रिया स्वास्थ्य समिति के नियमों के अनुसार की जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपदीय कार्य योजना वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 तैयार कर शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरुप निर्धारित प्रारूप राज्य स्तर पर प्रेषित कर दी गई है। समस्त इकाइयों को धनराशि आवंटित कर दी गयी है एवं 42 हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टरों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है। पिछली बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन एवं नेहरु नगर द्वारा आवंटित धनराशि के सापेक्ष धनराशि व्यय सबसे कम की गयी थी जिसपर अवगत कराया गया कि उक्त इकाईयों के ब्लाक लेखा प्रबन्धन को चेतावनी एवं स्पष्टीकरण पत्र दिया गया है एवं धनराशि व्यय कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत टेली मेडिसिन/टेली कंसल्टेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत संविदा पर चिकित्सकों की नियुक्ति के महत्ता के दृष्टिगत चयनित चिकित्सकों के अनुमोदन हेतु प्रस्तुतिकरण, जनपद के शहरी क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत पॉलीक्लिनिक हेतु भवन चिन्हीकरण सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद में संचालित गतिविधियों के वित्तीय एवं भौतिक समीक्षा के संबंध की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त सीएचसी व पीएचसी पर दवाओ, एंटीवेनम इंजेक्शन, एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, जिला अस्पताल में जिंक और ओआरएस की अगस्त माह से अनुपलब्धता पर सीएमएस के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, चिकित्सकगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।