Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeमनोरंजन21 साल की कमसिन हसीना, अपने से दोगुना बड़े उम्र के एक्टर...

21 साल की कमसिन हसीना, अपने से दोगुना बड़े उम्र के एक्टर के साथ करेंगी रोमांस

फिल्मी दुनिया में अब उम्र का कोई लिहाज नहीं। यहां अब अक्सर बड़े सुपरस्टार्स अपनी आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। ये आज एक फेमस एक्ट्रेस हैं, और जब से ये खबर आई है कि वो जल्द ही एक सुपरस्टार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस एक्ट्रेस ने सालों पहले भी इस सुपरस्टार के साथ एक फिल्म में काम किया था। हम बात कर रहे हैं एक बड़ी ही हसीन और खूबसूरत एक्ट्रेस कीर्ति शेट्टी की। कीर्ति का जन्म मुंबई में हुआ और आज वो तेलुगू फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस हैं। कीर्ति शेट्टी ने अबतक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बता दें अब वे जल्द ही साउथ सुपरस्टार कार्थि के साथ ऑन-स्क्रीन आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम वा वाथियार रखा गया है, जिसे नलन कुमारस्वामी बना रहे हैं। इस नई फिल्म की खबर के बाद इन दोनों स्टार्स को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। दलअसल इन दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर है। जहां कार्थि इस समय 47 साल के हैं, वहीं कीर्ति केवल 21 साल की हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इनके फैंस इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। कीर्ति शेट्टी इससे पहले भी कार्थि के साथ काम कर चुकी हैं। 2010में आई फिल्म नान महाना अला में कीर्ति ने कार्थि के साथ एक चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उस वक्त कीर्ति की उम्र 15 साल थी। लेकिन इस बार वो कार्थि के साथ रोमांस करते दिखेंगी, जिसका इंतजार हर किसी को है। साउथ इंडस्ट्री में कीर्ति शेट्टी का करियर कमाल का हैं। बता दें कीर्ति ने सिर्फ 17 साल की उम्र में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया और लगातार फिल्में कर रही हैं।

Share Now...