― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनशादी के बंधन में बंधे बालवीर फेम देव जोशी

शादी के बंधन में बंधे बालवीर फेम देव जोशी

फेमस टीवी शो बालवीर में नजर आ चुके एक्टर देव जोशी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड आरती के साथ शादी रचाई है। दोनों ने नेपाल में अपने कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच में इंटीमेट वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि देव जोशी और आरती 25 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। इस तस्वीर में देव जोशी जहां व्हाइट कलर की शेरवानी में बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं दुल्हन बनीं आरती ने लाल जोड़ा पहना हुआ है। इस तस्वीर में देव जोशी और आरती बेहद ही खुश लग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए देव जोशी ने बीवी पर प्यार लुटाया है। इस तस्वीर में देव जोशी आरती का हाथ थामे दिख रहे है। इन फोटोज को शेयर करते हुए देव जोशी ने कैप्शन में लिखा, मैं तुझसे और तू मुझसे, इस तारीख को हमेशा याद किया जाएगा। देव जोशी और आरती बेहद ही खुश लग रहे हैं। देव जोशी आरती को प्यार से निहार रहे हैं तो वहीं आरती भी शरमा रही हैं। इस तस्वीर में देव जोशी आरती के हाथों में मेहंदी लगाती दिख रही हैं। बता दें कि देव जोशी के इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोवर्स हैं।

Share Now...