Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर203 वाहनों का चालान, सात डग्गामार के विरुद्ध भी कार्रवाई

203 वाहनों का चालान, सात डग्गामार के विरुद्ध भी कार्रवाई

  • पुलिस ने यातायात नियमों के पालन के लिए किया जागरूक
  • 42 ई-रिक्शा किए बंद, निर्धारित रूट पर चलने की हिदायत

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का पालन न करने पर 203 वाहनों चालान कर दिया। इस दौरान सात डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि यातायात प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला के नेतृत्व में शहर के मुख्य स्थानों पर सघन चेकिंग में यातायात नियमों का पालन न करते पाए जाने पर 207 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान बुलेट के साइलेंसर में तेज व पटाखा जैसी आवाज होने पर भी कार्रवाई की गई। इसी के साथ ही अवैध टैक्सी, बस व आटो रिक्शा पर चेकिंग में सात डग्गामार वाहनों का चालान किया गया। निर्धारित रूट की बजाय अन्य रोड पर चलते पाए जाने पर 42 ई-रिक्शा बंद किए गए। ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रोड पर चलने की हिदायत दी गई। पॉलिटेक्निक चौराहा पड़ाव पर अनेक स्थानों के लिए जाने वाले ऑटो रिक्शा चालकों को एकत्र कर रोड पर वाहन व्यवस्थित रूप से खड़ा करने की हिदायत दी गई। साथ ही आटो रिक्शा खड़ा करने के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित कराया गया।