Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeउत्तर प्रदेश2 साल से गायब तोते के लिए घंटों चली थाने में पंचायत

2 साल से गायब तोते के लिए घंटों चली थाने में पंचायत

प्रयागराज. रविवार को शंकरगढ़ थाने में एक रोचक पंचायत चली. करीब दो घंटे तक तोते के असली मालिक की पहचान के लिए दो घंटे तक पंचायत चली. इस दौरान तोता ने उस पर दावा करने वाली युवती का नाम बोल दिया. बाद में उसे पुलिस ने उसे असली मालिक मानते हुए तोता सौंप दिया. यह घटना दिन भर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही. थाना क्षेत्र के भडिवार गांव निवासी बूटी नाम की एक युवती ने रविवार को 112 नंबर पुलिस को सूचना दी कि मेरा तोता दो साल से खोया गया था, उसे गांव की है दूसरी महिला ने जबरन अपने पास रखा है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी. यहां दोनों पक्ष तोते को अपना बताते रहे. यह देखकर दोनों पक्षों को तोता समेत शंकरगढ़ थाने ले जाया गया. युवती और महिला से तोते के विषय में जानकारी ली गई. सूचना देने वाली युवती ने बताया कि मेरा तोता दो वर्ष पूर्व उड़ गया था. उस समय मैंने बहुत ढूंढा था पर वह नहीं मिला. जब मुझे पता चला कि मेरा तोता गांव में ही है तो मैंने इसे वापस मांगा, लेकिन महिला ने नहीं लौटाया. विपक्षी महिला ने बताया कि इसको मैने पांच साल से पाल रखा है. शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि तोता उनका नाम बोल लेता है. जब तोते से नाम बुलवाया गया तो उसने उसने युवती का नाम स्पष्ट बोल दिया. इस पर पुलिस ने तोते का असली मालिक शिकायतकर्ता को मानते हुए उसे सौंप दिया. तोते के असली मालिक को लेकर थाने में पंचायत क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई.

Share Now...