Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर2 करोड़ 46 लाख की लागत से बनेगा गांगी नदी का पुल

2 करोड़ 46 लाख की लागत से बनेगा गांगी नदी का पुल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के आरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने चैकिया धाम से आरा गांव होते हुए बड़गहन आजमगढ़ जाने वाले मार्ग पर बनने वाले दो करोड़ 46 लाख पंद्रह हजार की लागत से बनने वाले गांगी नदी के पुल का शिलान्यास नारियल तोड़कर और  पूजा पाठ कर किया। उन्होंने कहाकि इस पुल के बन जाने से जौनपुर से आजमगढ़ जाना आसान हो जाएगा। नदी पर पुल नहीं होने की वजह से आसपास के गांव के लोगों को बर्रे बड़गहन जाने के लिए बहुत घूम कर जाना पड़ता था। इस अवसर राजू राय, मनोज राय, दिवाकर राय, मुकेश राय, अजय राजभर, राजेन्द्र राजभर, फिरतु, छट्ठू राजभर मौजूद रहे।