खुटहन। विकास खण्ड खुटहन अन्तर्गत ग्राम पंचायत इमामपुर में जल जीवन मिशन की नींव रखी गयी थी। तब से आज तक कोई कार्य नहीं हुआ। ग्रामीण पानी की राह देखते देखते थक गये। भारत सरकार की कल्याणकारी योजना जल-जीवन मिशन, हर-घर जल की योजना फ्लॉप साबित हो रही है। सरकार की योजना थी कि 2025 तक हर घर को जल उपलब्ध करा दिया जाएगा। परन्तु 2साल बीत जाने के बाद भी अभी तक सिर्फ नींव पड़ी है। अभी गांव में पूरी तरह से पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई है। सरकार इंडिया मार का हैंडपंप लगाने पर रोक लगा दी है। गांव में पानी पीने के लिए बहुत किल्लत हो रही है। चाह कर भी ग्राम प्रधान और जन प्रतिनिधि हैंडपंप नहीं लगवा पा रहे हैं। शासन द्वारा इंडिया मार्क हैण्ड पंप लगाने पर रोक लगाई गई है। हर घर जल की आपूर्ति हर गांव में टंकी लगेगी और उसी से सप्लाई होगी। अभी तक पानी की टंकी नहीं बन पाई। सरकार की मनसा पर पानी फेर रहे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं बनी पानी की टंकी



