Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीय19 साल की उम्र में 48 चोटियों पर अपने नाम का परचम...

19 साल की उम्र में 48 चोटियों पर अपने नाम का परचम लहराने वाली पर्वतारोही की मौत, तीन दिन बाद मिला शव

न्यू हैम्पशायर के पहाड़ी रास्ते में रविवार को अमेरिका की 19 वर्षीय पर्वतारोही एमिली मोटेलो का शव मिला है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमिली मोटेलो बीते कई दिनों से लापता थी. उन्हें ढूढने के लिए कई लोग सोशल मीडिया से लेकर पुलिस से गुहार लगा रहें थे.

बता दें एमिली मोटेलो ने अपने 20 साल पूरे होने से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका की सभी पहाड़ियों पर चढ़ाई करने का अपना लक्ष्य पूरा कर लिया था. एमिली मोटेलो का सपना था कि वे दुनिया भर की चोटियों पर चढ़ाई करें. इसी मिशन को पूरा करने के लिए वह आए दिन यात्रा पर होती थीं. 19 साल की उम्र में एमिली मोटेलो ने 48 चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का कीर्तिमान स्थापित किया है. मीडया रिपोर्ट की मानें तो एमिली मोटेलो रविवार को सुबह अपने घर से अकेले पैदल यात्रा करने निकली थी. ब्रिटिश न्यूज पेपर मेट्रो के अनुसार एमिली मोटेलो ने पैदल यात्रा के लिए इस बार सोलो ट्रिप (अकेले सफर) की योजना बनाई थी. इसे एमिली मोटेलो ने रविवार सुबह अपने घर से शुरू कर दी थी. लेकिन यात्रा के बिच में सम्पर्क टूट जाने के बाद परिवारीजनों और दोस्तों को उनकी चिंता हुई. इस पर उन्होंने एमिली के लापता होने की शिकायत की. खोजबीन शुरू की गई. इस दौरन तीन दिन बाद उनका शव न्यू हैम्पशायर में माउंट लाफायेट के उत्तर-पश्चिम की ओर मिला. मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार एमिली मोटेलो के दोस्त ब्रायन गारवे ने बताया कि हवा के बहाव के कारण यह हादसा हुआ होगा. मोटेलो के पास अनुभव की कोई कमी नहीं थी लेकिन दुर्भाग्यबश यह हादसा हो गया. इससे पहले भी मोटेलो 2021 में इसी पहाड़ी क्षेत्र में भटक गई थी. लेकिन उस बार वह लौट आई थीं.