Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर19 ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभाओ में संगठन उतारेगा अपना प्रत्याशी : राजेंद्र नाथ

19 ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभाओ में संगठन उतारेगा अपना प्रत्याशी : राजेंद्र नाथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव में पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं.राजेंद्र नाथ त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय पं.अमर नाथ पाण्डेय एवं उनकी पत्नी की अमरनाथ यात्रा के दौरान कार दुर्घटना में चोटिल होने पर एम्स दिल्ली इलाज करवाकर वापस घर आने पर उन्हें देखने और उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे। जहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव मे 19ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभा में अपना प्रत्याशी उतारेंगे और विभिन्न बची हुई लोकसभाओ में नोटा बटन दबाने की ब्राह्मणों से अपील करेंगे। वही स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर तंज कसते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य पागल हो चुके हैं और उन्हें अध्ययन की आवश्यकता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर बयान देते हुए कहा कि इन्हें ब्राह्मण वोट की आवश्यकता नहीं है ना ही हम ब्राह्मण भाइयों के मान-सम्मान का इन्हें ख्याल है। वही संगठन के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी मिल करके संगठन में अधिक से अधिक ब्राह्मणों को जोड़ने का काम करें जिससे अन्य दलों को हम लोकसभा चुनाव में अपना दम दिखा सके। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष पं.अवध नारायण तिवारी, डॉ.ज्ञान प्रकाश मिश्र, अनिल दुबे आजाद, अमित पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, अरविन्द मिश्र, रविंद्र नाथ मिश्र, माताफेर मिश्र, हरिश्चंद्र द्विवेदी, राकेश मिश्र, राजन पांडे, संजीव पाठक, सत्याशील त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी आकाश पाण्डेय तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।