जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम पुन: प्रारंभ हो गया है। उसमें ऐसे लोग जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से शेष रह गया है या जिनका नाम उनके मूल वार्ड से हटकर किसी अन्य वार्ड में दर्ज हो गया है साथ ही ऐसे लोग जिनकी उम्र 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वह ऑफलाइन तहसील में फॉर्म जमा करके या ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु आवेदन कर सकते हैं। उक्त बाते ईओ डॉ. अनुपम सिंह ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में कही। आगे उन्होंने बताया कि यह आवेदन करने की समय सीमा 17 मार्च तक है। इसके पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें जिससे उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
17 मार्च तक जुड़वाए मतदाता सूची में अपना नाम : ईओ
Previous article
Next article


