जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस विभाग ने साइबर ठगी के शिकार 16 पीड़ितों के बैंक खाते में 8,19,870 रुपये वापस करा दिए हैं। साइबर सेल ने पीड़ितों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगों के बैंक खातों को प्रâीज कराकर रुपये वापस कराए। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व साइबर क्राइम नोडल अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि साइबर ठगी की यह घटनाएं जुलाई व अगस्त में हुई थीं। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद एहसान खान के बैंक खाते में 25 हजार, कृष्णा विश्वकर्मा के खाते में 12 हजार रुपये, केराकत के अंकित निषाद के खाते में 15 हजार, जलालपुर के स्वतंत्र कुमार के खाते में 2165 रुपये, मछलीशहर की सरस्वती देवी के खाते में 37950 रुपये, साfच्चदानंद मौर्य के खाते में पांच हजार रुपये, अनुज कुमार के खाते में 65 हजार रुपये, बक्शा के संदीप गुप्ता के खाते में 40000 रुपये, सिकरारा के गौरव यादव के खाते में 10000 रुपये वापस कराए गए हैं। इसी क्रम में मड़ियाहूं के प्रमोद कुमार यादव के खाते में 10000 रुपये, शाहगंज की फर्म सुपर नाज ट्रेडर्स के खाते में 4,32,590 रुपये, चंदवक के शैलेंद्र कुमार के खाते में 15000 रुपये, रोहित कुमार सिंह के खाते में 15000 रुपये, सुजानगंज के जितेंद्र सिंह यादव के खाते में 51165 रुपये, तेजी बाजार के ओमदत्त के खाते में 80000 रुपये और मीरगंज के इंद्रजीत सरोज के खाते में 4000 रुपये वापस कराए गए हैं। रुपये वापस कराने वाली साइबर सेल की टीम में हेड कांस्टेबल ओपी जायसवाल, कांस्टेबल संग्राम सिंह यादव, सत्यम गुप्ता, चंदन कुमार यादव व सुगम रहे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
16 साइबर पीड़ितों के वापस कराये गये 8 लाख 19 हजार रूपये

Previous article


